Faridabad/Alive News: महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फरीदाबाद पुलिस ने मई माह में रात्रि के समय 30 महिलाओं को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, फरीदाबाद पुलिस महिला सुरक्षा के लिए लगातार सक्रिय है और जागरूकता कार्यक्रम कर रही है। रात के समय जिन महिलाओं को किसी कारणवंश अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई होती है, उन्हें ईआरवी और दुर्गा शक्ति वाहन की सहायता प्रदान करते हैं।
कुछ इसी तरह फरीदाबाद पुलिस की ईआरवी और दुर्गा शक्ति ने मई माह में 30 महिलाओं को सुरक्षित उनके गंतव्य पर पहुंचाया, जो महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने महिला ईआरवी और दुर्गा शक्ति टीमों को निर्देश दिए हैं कि वे रात में पहरे के दौरान सजग रहें और असहाय महिलाओं या बच्चों को घर पहुंचाने में तत्पर रहे।
फरीदाबाद पुलिस ने महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। यदि किसी महिला को रात्रि के समय कोई सार्वजनिक वाहन नहीं मिल रहा हो और वह असुरक्षित महसूस कर रही हो, तो वह कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 या 0129-2227200 पर संपर्क कर सकती है।
इसके बाद संबंधित ईआरवी, दुर्गा शक्ति या पीसीआर की पुलिस महिला से संपर्क कर उसे सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचाऐगी।