Faridabad/Alive News: “सेवा पखवाड़ा” के तहत फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर और गवर्नमेंट आईटीआई सेक्टर-18 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस टीम ने ड्राइवरों और मालिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डायल 112, महिलाओं के खिलाफ अपराध और साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने नशे के दुष्परिणाम भी बताए। इस मौके पर डॉक्टरों की टीम ने ड्राइवरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके अलावा वीडियो वन के माध्यम से भी जागरूकता फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम के अंत में हैवी व्हीकल चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
गवर्नमेंट आईटीआई सेक्टर-18 में भी छात्रों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां विद्यार्थियों को डायल 112 ऐप डाउनलोड कराया गया और साइबर क्राइम, महिलाओं की सुरक्षा तथा नशे के नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।

