August 10, 2026

अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार, 5 देसी कट्टे बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस द्वारा ऑपरेशन ट्रैकडाउन में गिरफ्तार 5 आरोपी और बरामद अवैध देसी कट्टे।

Faridabad/Alive News: अवैध हथियार रखने और तस्करी करने वालों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ के तहत शिकंजा कसना जारी है। इसी क्रम में 9 अगस्त को अपराध शाखा की विभिन्न टीमों ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5 अवैध देसी कट्टे बरामद किए।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी के अनुसार अपराध शाखा ऊंचा गांव टीम ने सूरज (30 वर्ष), निवासी कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर-8 फरीदाबाद को सेक्टर-20 क्षेत्र से अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं AVTS भूपानी टीम ने शाहरुख खान (31 वर्ष), निवासी गांव बड़खल फरीदाबाद को एनआईटी-4 क्षेत्र से अवैध देसी कट्टे सहित दबोचा। इसके AVTS सिकरोना टीम ने मोहन (26 वर्ष), निवासी गांव साहूपुरा खादर फरीदाबाद को गांव फैजुपुर से एक देसी कट्टे के साथ काबू किया। तथा क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 टीम ने साकिब (23 वर्ष), निवासी सेक्टर-58 फरीदाबाद को वैरागी चौक, गांव सरूरपुर से अवैध हथियार संग गिरफ्तार किया। और क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 टीम ने विष्णु (25 वर्ष), निवासी नवीन नगर फरीदाबाद को सेक्टर-14 स्थित पार्क से अवैध देसी कट्टे सहित दबोच लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सभी 5 आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम (Arms Act) की धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। अदालत में पेशी के पश्चात सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। फरीदाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।