Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर 56 की पुलिस ने एक आरोपी को 4 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उस पर नियमानुसार कार्यवाही शुरु कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए एनआईटी निवासी गगन (उम्र 28) को सेक्टर 21-डी फरीदाबाद से 4 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गगन फरीदाबाद में ही किसी व्यक्ति से 6 ग्राम स्मैक 6500 रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में भी एनडीपीसी का मामला दर्ज है।

