Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में 17 ठगों को गिरफ्तार किया है और 39,99,485 रुपये बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 14 फरवरी से 20 फरवरी के बीच साइबर थानों की टीम ने 4 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा। इनमें साइबर थाना NIT के 2 मामले, सेंट्रल का 1 और बल्लभगढ़ का 1 मामला शामिल है। इस दौरान पुलिस ने 17 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, 39,99,485 रुपये बरामद किए, 407 शिकायतों का समाधान किया और 30,145 रुपये संदिग्ध खातों में फ्रीज कराए।
गिरफ्तार आरोपियों में मासूम कुमार, सुजीत कुमार, अमान हुसैन, अमन कौशल, हरदेश रावत, वरिष्ठ चाहर, प्रकाश, जसविंदर पाल, श्याम, सतेंद्र जोशी, मनोज रजक, पुष्पेंद्र साहू, रोहित सोनी, आसिफ, कासिफ आजम, नदीम अहमद और तुषार कुमार शामिल हैं।
फरीदाबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी लालच या झांसे में न आएं। यदि साइबर ठगी का शिकार हों तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

