Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7.30 ग्राम स्मैक और 300 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के निर्देशन में अपराध शाखाएं लगातार नशा तस्करों पर नजर बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में 4 फरवरी को अपराध शाखा सेक्टर-48 और अपराध शाखा AVTS-2 की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने सुंदर कॉलोनी निवासी प्रवीन को सेक्टर-56 के पास आसियाना फ्लैट के नजदीक से 300 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। वहीं अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने एस.जी.एम. नगर निवासी दीपक को SGM नगर एयरफोर्स ग्राउंड के पास से 7.30 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

