Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की अलग-अलग टीमों ने वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पहली कार्रवाई में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने थाना डबुआ में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी शंभू ठाकुरी (निवासी सूरजकुंड) को अमौलिक चौक से दबोचा और चोरीशुदा बाइक बरामद की। वहीं, दूसरी कार्रवाई में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने थाना भूपानी क्षेत्र के वाहन चोरी मामले में आरोपी सुमित (निवासी भारत कॉलोनी) को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस ने इन दोनों गिरफ्तारियों के साथ वाहन चोरी के 2 प्रमुख मामलों का खुलासा किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।

