September 17, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार से फायर करने के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस ने लड़ाई-झगड़े में अवैध हथियार से फायर करने के मामले में दूसरे आरोपी सचिन उर्फ मोगा को गिरफ्तार कर लिया है

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद पुलिस ने लड़ाई-झगड़े में अवैध हथियार से फायर करने के मामले में दूसरे आरोपी सचिन उर्फ मोगा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आरोपी मनीष उर्फ रंगा को गिरफ्तार कर अवैध हथियार और स्विफ्ट गाड़ी बरामद की जा चुकी है।

फरीदपुर के वासी निखिल ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास आरोपी मनिष उर्फ रंगा का रात साढ़े 10 बजे फोन आया और कहा आज तेरे जीजा विशाल को 29 सेक्टर का पुल पार नहीं करने देंगे। उसके बाद शिकायतकर्ता 29 सेक्टर के पुल से पहले विशाल के पास पहुंचा। रात करीब 12 बजे पुल पर बात कर रहे थे तभी स्फिट कार आकर रुकी और उसमें 4 से 5 लोग सवार थे उन्होने गोली चलानी शुरु कर दी और विशाल को गोली के छररे लगे है और हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके संबंध में थाना खेड़ी पुल में अवैध हथियार से हमला करने की धारा में मामला दर्ज किया गया था।

मामले में आगे कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने आरोपी सचिन उर्फ मोगा वासी गांव तिगांव को खेड़ीपुल एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।