साइबर ठगी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 428 शिकायतों का किया निस्तारण, पुलिस ने लोगों से 1930 पर कॉल करने की अपील की
Faridabad//Alive News: साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने एक सप्ताह में 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 14 से 20 नवंबर 2026 के बीच तीनों साइबर थानों की टीमों ने 10 अलग-अलग मामलों में ये गिरफ्तारियां कीं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.93 लाख रुपये बरामद किए हैं, जबकि साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 11,81,931 रुपये विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कराए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपियों में साइबर थाना एनआईटी के चार मामलों में, साइबर थाना सेंट्रल के चार मामलों में और साइबर थाना बल्लभगढ़ के दो मामलों में कार्रवाई की गई। इस दौरान साइबर पुलिस की टीमों ने कुल 428 शिकायतों का भी निस्तारण किया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादल, दीपक, कन्हैया चंद्रवंशी, कृष्ण, अमन, दिलखुश, रामनिवास, अरविंद, राजकुमार, प्रबल प्रताप, सुगम, मोनू, मिथुन, हिमांशु, ऋतिक, रोहन, मनीष, अभिषेक, अमित, मुकुल, विनोद, धर्मेंद्र, हेमंत, मनु वासन्य, अनिल मिश्रा, हर्षित, विवेक, दीपजल, राजबीर, जय शर्मा, सन्नी, यशपाल, अवधेश, मुकेश, विनम्र जैन, मुकेश भावसार, अनिकेत भार्गव, सलीम यासीन, नोमान जाकिर, जतिन, शुभम, राहुल, मोमिन, नरेश, सुखवंत सिंह, पीयूष, तुषार और विक्रांत सहित एक महिला के रूप में की है।

