March 12, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे देसी कट्टा, कारतूस और चाकू बरामद किया

फरीदाबाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे देसी कट्टा, कारतूस और चाकू बरामद किया

Faridabad/Alive News : अलग-अलग मामले में अपराध शाखा सेक्टर 30 ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे एक देसी कट्टा, 2 कारतूस और बटनदार चाकू बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 30 की पुलिस ने पवन निवासी डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद को एक देसी कट्टा व 2 कारतूस सहित भूसा मंडी डबुआ तथा अमन निवासी डबुआ कॉलोनी को एक बटनदार चाकू सहित एत्मादपुर पुल आगरा कैनाल से गिरफ्तार किया है।

इनके खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।