June 6, 2026

फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 देसी कट्टे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 16 मई को विभिन्न अपराध शाखाओं की टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बड़खल निवासी अनीश (26) को सेक्टर-48 क्षेत्र से अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।

वहीं क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने पर्वतीय कॉलोनी निवासी सुमित (22) को सोतई पुल के पास से अवैध देसी कट्टे सहित काबू किया।

इसके अलावा अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी अरशद अली (22) को कैली बाईपास चौक के पास से अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।