10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान जारी
Faridabad/Alive News : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद यातायात पुलिस ने पुराने एवं प्रतिबंधित वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। पिछले छह दिनों में पुलिस ने 73 ऐसे वाहनों को जब्त किया है, जो निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके थे और नियमों के बावजूद सड़कों पर संचालित हो रहे थे।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, वर्ष 2026 में पुराने वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में 5, फरवरी में 2, मार्च में 12, अप्रैल में 14, मई में 102 और 21 जून तक 119 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। इस प्रकार वर्ष 2026 में अब तक कुल 254 प्रतिबंधित और पुराने वाहनों पर कार्रवाई की गई है।

