लोक और एकल कलाकार को सूचीबद्ध आधार पर रखने हेतु मांगे आवेदन
Faridabad/Alive News: आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग, हरियाणा द्वारा जिला फरीदाबाद सहित करनाल, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम में लोक कलाकार यूनिटों तथा लोक कलाकारों को सूचीबद्ध आधार पर रखने बारे आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सूचीबद्धता तीन वर्ष के लिए होगी और उसमें निम्नलिखित कलाकार दिए गए […]
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए करें ऑनलाइन आवेदन : उपायुक्त
Faridabad/Alive News: डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में गांव मोठूका स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के सत्र 2023-24 में कक्षा 6 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकता है। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार […]
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना दस्तावेज दुरूस्ती के लिए किसान 15 फरवरी तक करें आवेदन: उपायुक्त
Faridabad/Alive News: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल होने के लिए किसान 15 फरवरी तक अपनी सहमति दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी तक योजना में शामिल होने से किसी दस्तावेज की कमी हो तो उसको पूरा किया जा सकता है। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि जिस किसान का किसी भी बैंक […]
न्यायमूर्ति दर्शन सिंह की अध्यक्षता में 13 फरवरी को होगी जन सुनवाई
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद मंडल की शहरी स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्गों के लिए आवश्यक आरक्षण के अनुपात के संबंध में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय दर्शन सिंह की अध्यक्षता में जन सुनवाई 13 फरवरी को होगी, जिसमें फरीदाबाद सहित पलवल और नूंह जिलों के नागरिकों के पक्षों की सुनवाई की जाएगी। डीसी विक्रम सिंह ने […]
नेशनल डी-वॉर्मिंग-डे पर छात्राओं को दी गई एल्बेंडाजोल गोलियां
Faridabad/Alive News: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नेशनल डी-वॉर्मिंग-डे के अवसर पर विद्यालय की सभी छात्राओं और छात्रों को एल्बेंडाजोल गोलियां खिलाई। जूनियर रेडक्रॉस […]
मरम्मत कार्य के चलते आईपी कॉलोनी फीडर रहेगा बंद
Faridabad/Alive News: आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते आज पाली सबडिवीजन के अंतर्गत आने वाला आईपी कॉलोनी फीडर से बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। यह जानकारी पाली सब डिविजन के एसडीओ अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को 11 केवी आईपी कॉलोनी फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, क्योंकि फीडर पर मरम्मत का कार्य किया […]
जिले में प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले करीब 104 अवैध डाईंग यूनिट पर लगेगा ताला
Faridabad/Alive News: फरीदाबाद जिले में प्रदूषण फैलाने के मामले में 104 टाइम इकाई पूरी तरह से बंद होने की कगार पर है। आरोप है कि यह डाईंग कंपनियां नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। वीरवार 9 फरवरी को प्रदूषण नियंत्रण विभाग नगर निगम और बिजली विभाग की संयुक्त टीम तिलपत और सेहतपुर इलाके में इन […]
हरियाणा बना देश का सबसे असुरक्षित राज्य, 27 फीसदी बढ़े महिला अपराध
Chandigarh/Alive News: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सामाजिक प्रगति सूचकांक (SPI) रिपोर्ट में हरियाणा को झटका लगा है। रिपोर्ट में हरियाणा को देश के सबसे असुरक्षित राज्यों में टॉप पर स्थान दिया है। नागरिक सुरक्षा को लेकर 100 में से 33.04 अंक मिले हैं। यह देश के 36 राज्यों में सबसे खराब स्थिति है। […]
पार्क फ्लोर सोसाइटी में दूसरे दिन जारी रही बिल्डर की मनमानी, 10 घरों की काटी बिजली
Faridabad/Alive News: ग्रेटर फरीदाबाद पार्क फ्लोर सोसाइटी में कॉमन एरिया मेंटनेंस चार्ज को लेकर बीपीटीपी बिल्डर और आरडब्ल्यूए के बीच विवाद शुरू हुआ विवाद तुल पकड़ने लगा है। सोसाइटी वासियों द्वारा बिल्डर को मेंटनेंस चार्ज देने से मना करने पर बिल्डर ने दूसरे दिन भी अपनी मनमानी जारी रखी और वीरवार को अन्य 10 घरों […]
बहवलपुर गांव की बेटी प्रीति रावत बनी एचसीएस अधिकारी
Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ स्थित बहवलपुर गांव के तेजी रावत की बेटी प्रीति रावत हरियाणा सिविल सेवा पास कर एचसीएस अधिकारी के पद पर नियुक्त हुई हैं। प्रीति रावत अभी नोएडा में सहायक कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। बेटी के एचसीएस अधिकारी बनने पर पिता तेज सिंह रावत ने बताया कि वह गांव में खेती […]

