March 12, 2026

Faridabad News : उप निरीक्षक फूल कुमार पदोन्नत होकर बने निरीक्षक

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस के उप निरीक्षक फूल कुमार पदोन्नत होकर बने निरीक्षक बन गये हैं। उनकी पदोन्नति पर पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बधाई दी हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पदोन्नति पाने वाला निरीक्षक फूल कुमार वर्तमान में आर्थिक क्राइम ब्रांच फरीदाबाद में नियुक्त हैं। हरियाणा पुलिस में पदोन्नत हुए निरीक्षकों से पुलिस के कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और मामलों के निष्पादन में सहयोग मिलेगा।

पुलिस आयुक्त ने निरीक्षक फूल कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत से यह पद हासिल किया है, पदोन्नति के साथ उनकी जिम्मेवारियां भी बढ़ी है, इसलिए वह और अधिक मेहनत, ईमानदारी व सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करें।