September 28, 2024

Faridabad News: एक ही परिवार के छह लोगों ने काटी हाथ की नस, परिवार के मुखिया की हुई मौत

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें बताया गया कि सूदखोर से परेशान एक ही परिवार के छह लोगों ने हाथ की नस काट ली। सभी ने सामूहिक आत्महत्या करने की कोशिश की। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच घायल हैं। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर 37 स्थित मकान नंबर 406 में सूदखोर से परेशान एक ही परिवार के छह लोगों ने हाथ की नस काट ली। नस कटने से घर के मुखिया ने दम तोड़ दिया, जबकि पांच घायल हैं, तीन की हालत गंभीर बनी है।

छोटे पोते ने समझदारी दिखाते हुए सिक्योरिटी गार्ड से घर का गेट को खुलवाया और परिवार को बचाया। सेक्टर के लोगों का कहना है कि अभी किसी की मौत नहीं हुई है। सभी का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।

परिवार के मुखिया श्याम गोयल (70) की मौत हो गई है। जबकि साधना गोयल (67) अनिरुद्ध गोयल (45), निधि गोयल (42) धनंजय गोयल (19), हिमांक गोयल (15) घायल हैं। सभी लोगों के नस काटी है।

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि परिवार ने जहरीला पदार्थ भी खाया था। रात 1:30 बजे पुलिस परिवार के छह लोगों को एशियन अस्पताल में लेकर पहुंची थी। 12 वर्षीय सबसे छोटा पोते ने नस नहीं काटी थी। उसी ने सुरक्षा गार्ड को बोला कि घर का गेट खोलो।

घर का गेट खोलने के बाद सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को सूचना देने के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पांच में से तीन लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी मिली है कि लोन की वसूली के लिए कुछ लोग देर रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर घर आए थे, उनके गार्ड का अपहरण कर ले गए थे। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या की कोशिश की। परिवार का दिल्ली के चांदनी चौक में देसी घी का व्यापार है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।