October 28, 2026

फरीदाबाद न्यूज: प्रदूषण के मद्देनजर 12वीं तक कक्षाएं बंद करने के आदेश

डीसी ने बताया कि हरियाणा प्रोविजन ऑफ स्पोर्ट्स इक्यूपमेंट स्कीम 2024-25 योजना के तहत वर्णित खेलों का सामान ग्राम पंचायतें व नगर निकायों को उपलब्ध करवाया जाना है

Faridabad/Alive News : बढ़ते प्रदूषण के बीच डीसी विक्रम सिंह ने स्कूलों में 12वीं तक की कक्षाएं बंद करने के आदेश दिए हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की स्थिति का विश्लेषण किया गया।

जिसमें पाया गया कि पिछले 24 घंटों में जिले के कुछ क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) “बहुत खराब” श्रेणी में रहा है तथा “गंभीर” श्रेणी में पहुंच गया है। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में जिला फरीदाबाद के सभी क्षेत्रों (शहरी एवं ग्रामीण) में 19 नवंबर से शनिवार 23 नवम्बर तक 12वीं कक्षा तक सभी कक्षाएं बंद रहेंगी।

उपरोक्त कक्षाओं के लिए जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में भौतिक कक्षाओं के स्थान पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं।