October 28, 2026

Faridabad News: अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

अवैध हथियार सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 ने 12 और 13 नवम्बर की रात को करीब 11.45 बजे पाली भांखरी रोड सैनिक कॉलोनी स्थित शराब ठेके पर गोली चलाने के मामले में आरोपी कैलाश उर्फ लूटस और ऋतिक उर्फ रॉबिन को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी उपरांत पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी कैलाश उर्फ लूटस ने वारदात में प्रयोग करने वाले अवैध हथियार उसके भाई नेत्रपाल ने लाकर दिया था। नेत्रपाल वासी गांव भाकरी थाना डबुआ के अवैध हथियार के एक मामले जेल बंद है।

अपने भाई कैलाश उर्फ लूटस को अवैध उपलब्ध कराने के बारे में पूछताछ के लिए आरोपी नेत्रपाल को अदालत के माध्यम से पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर गिरफ्तार किया गया।