March 21, 2025

फरीदाबाद नगर निगम ने स्वच्छता के संदेश देने और शहर में बने अंडरपास की सूरत बदलने के लिए शुरू किया काम

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद नगर निगम ने शहर में बने अंडरपास की सूरत बदलने के लिए काम शुरू कर दिया है। स्वच्छता के संदेश के साथ अब अडंरपास में वर्टिकल गार्डन भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक अंडरपास पर दाेनाें तरफ बड़ी लाइट लगाई जाएगी। ताकि रात के समय अंडरपास के अंदर अंधेरा न हाे।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार मेवला महाराजपुर अंडरपास में अगले सप्ताह से काम शुरू होने जा रहा। पिछले काफी समय से नगर निगम अंडरपास मेें सुधार काे लेकर काम कर रहा है। ओल्ड फरीदाबाद और एनएचपीसी अंडरपास में दाेनाें तरफ गेट लगाए गए है। दरअसल, इन अंडरपास में वर्षा के समय भारी जलभराव से वाहन फंस जाते हैं।

नगर निगम ने अंडरपास के मेंटीनेंस का काम फरीदाबाद महानगर प्राधिकरण काे साैंपे हुए हैं। लेकिन अंडरपास के सौंदर्यीकरण का जिम्मा नगर निगम का ही है। यहां पर पेंटिग के साथ साथ संदेशात्मक तस्वीर बनाई जाएंगी। इसकाे लेकर अधिकारी दिल्ली के कई अंडरपास का निरीक्षण कर चुके है।

क्या कहना है अधिकारी का
अंडरपास के सौंदर्यीकरण का काम अगले सप्ताह से शुरू हाेने वाला है। सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी नगर निगम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और एफएमडीए ने ली है। अंडरपास चमकने से शहर की लुक अलग दिखेगी। यहां से निकलने वाले लाेग सुखद महसूस करेंगे।
-नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम फरीदाबाद।