Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल झपटमारी और मोटरसाइकिल चोरी की दो अन्य वारदातों का भी खुलासा किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एनआईटी निवासी पंकज ने 7 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने अंकित निवासी इंद्रा कॉलोनी, सेक्टर-8 और सौरभ निवासी शिवाजी नगर, सेक्टर-22 को सिकरी गांव के पास से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने एक मोबाइल झपटमारी और एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

