June 30, 2024

Faridabad lok sabha Chunav Result 2024:कुछ घंटो में पता चलेगा किसकी जय होगी और किसकी पराजय

Faridabad/Alive News : लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आज घोषित किया जाएगा । सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों का चुनाव परिणाम आएगा। इसी कड़ी में दिल्ली सीमा से सटी आद्योगिक नगरी फरीदाबाद में भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच सीधी फाइट है।

अब किसकी जय होगी और किसकी पराजय। इसका फैसला तो अब से कुछ घंटों पता चल जाएगा। 2014 और 2019 के चुनावों में लगातार भारी मतों से जीतने वाले बीजेपी के उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर की टक्कर कांग्रेस के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप से है।

बता दें इस लोकसभा सीट पर 25 मई को 7वें चरण में शहर की 2274 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने मतदान किया था। जिसमें 24,36,637 मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। इस लोकसभा क्षेत्र में फरीदाबाद जिले के छह विधानसभा क्षेत्र जबकि पलवल जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

चुनाव मैदान में प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर, कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह, बसपा प्रत्याशी किशन ठाकुर, इनेलो प्रत्याशी सुनील तेवतिया और जजपा प्रत्याशी नलिन हुड्डा सहित कुल 24 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

फरीदाबाद, हरियाणा के 10 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। यह हरियाणा का प्रमुख शहर है। इसे 1607 में शेख फरीद, जहांगीर के खजांची ने बनवाया था। यह दिल्ली से 25 किलोमीटर दक्षिण मे स्थित है। यह 15 अगस्त 1979 में हरियाणा का 12वां जिला बना था।