Faridabad/Alive News: फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (फिटबार) की ओर से होटल डिलाइट सरोवर पोर्टिको में नव वर्ष समारोह, फिटबार डायरी 2026 के विमोचन और नई आयकर कानून के तहत कैपिटल गेन टैक्स पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त (एआईटीसी) विजय सिंह रहे।
इस मौके पर आयकर आयुक्त विजय सिंह ने फिटबार डायरी 2026 का विमोचन किया। उन्होंने डायरी को इनकम टैक्स बार और उसके सदस्यों के लिए एक उपयोगी ज्ञानकोश बताया। उन्होंने कहा कि इस डायरी में बेंच और बार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जो टैक्स सलाहकारों, अधिवक्ताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए बेहद लाभकारी होंगी। साथ ही उन्होंने देश की जीडीपी और टैक्स अनुपालन बढ़ाने में कर पेशेवरों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
फिटबार के अध्यक्ष शिव प्रकाश भारद्वाज ने कहा कि आयकर पेशेवर सरकार के राजस्व संग्रह में अहम भूमिका निभाते हैं और समाज में टैक्स के प्रति जागरूकता फैलाने का भी काम करते हैं। इस अवसर पर एसीआईटी आर.के. सिंह, आईटीओ अनिल बत्रा सहित अन्य आयकर अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में सीए संजय चांडक, अधिवक्ता एस.पी. लाल, एडवोकेट शशिकांत सिंह, संजय मंगला, सुनील मंगला, सीए सुधीर चौधरी और फिटबार के सचिव सीए आरुष गुप्ता ने डायरी की उपयोगिता और सेमिनार के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि इस तरह की डायरी और सेमिनार टैक्स पेशेवरों के लिए मार्गदर्शक साबित होते हैं।
इस अवसर पर फिटबार के कई वरिष्ठ और पूर्व पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। समारोह को सभी सदस्यों और प्रायोजकों ने उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

