March 10, 2026

फरीदाबाद : पिता ने अपने दो बच्चों के दिया जहर फिर खुद भी खाया, तीनों की इलाज के दौरान मौत

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के रोशन नगर क्षेत्र से शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पिता ने डिप्रेशन में आकर पहले अपने दो बच्चों को जहर दे दिया और फिर खुद ने भी जहर खा लिया। जहर खाने के कारण बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी और जहर देने की जानकारी उन्होंने पडोसी दुकानदार को दी। दुकानदार ने आनन – फानन में बच्चों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बेटी, बेटा और पिता तीनो की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार रोशन नगर निवासी मोहम्मद निजाम ( उम्र 34  ) जो किराए के घर में रहता था जिसका  26 जुलाई 2025 को उसकी पत्नी से तलाक हो गया । अदालत ने बच्चों की कस्टडी पिता को सौंपी थी। बताया जा रहा है कि कोर्ट के फैसले और पारिवारिक तनाव के चलते वह डिप्रेशन में था। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे की है, जब पिता ने पहले फ्रूटी में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपनी 11  वर्षीय बेटी और 12  वर्षीय बेटे को पिला दिया और उसके बाद उसने खुद भी जहर का पी लिया। कुछ समय बाद जब बच्चे पास की दुकान पर कुछ सामान लेने गए तो उन्होंने दुकानदार को बताया कि उनके पिता ने उन्हें जहर दे दिया है। इसके बाद दोनों बच्चे दुकान पर ही बेहोश होकर गिर गए।

 दुकानदार ने स्थानीय लोगों  को साथ मिलकर आनन – फानन में बच्चों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर पिता को भी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। तीनों के शव को पोर्स्टमाटम के लिए बीके मोर्चरी भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।