Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखाओं की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर आरोपियों के कब्जे से 510 ग्राम गांजा और 6.30 ग्राम MDMA बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविन्द्र निवासी गांव खाम्बी, पलवल, हाल निवासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 510 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह गांजा सदर दिल्ली से 9 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा था।
वहीं, अपराध शाखा AVTS की टीम ने एक अन्य कार्रवाई में दीपेन्द्र उर्फ दीप्पू निवासी पर्वतीय कॉलोनी, हाल निवासी सेक्टर-86, फरीदाबाद को 6.30 ग्राम MDMA के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीलीभीत से 8 ग्राम MDMA 8 हजार रुपये में खरीदकर लाया था, जिसमें से कुछ मात्रा वह बेच चुका था।
पुलिस ने MDMA से जुड़े मामले में आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे आगामी जांच के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दोनों मामलों में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

