June 28, 2026

फरीदाबाद डीसी का व्हाट्सएप पर फोटो लगा युवक ने की 50 हजार की मांग, गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : साइबर थाना सैंट्रल पुलिस ने आराेप लगाया कि किसी व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर डीसी फरीदाबाद का फोटो लगाकर उनके नाम से 50 हजार रूपये की मांग की है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमतीन खुप हॉकिप (उम्र26) निवासी गांव मुनीरका दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि जिस खाता में पैसे डालने के लिए कहा गया, वह खाता आरोपी का था और यह खाता उसने आगे अपने साथी को दिया था। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।