June 14, 2026

7 दिन में 13 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 लाख की रिकवरी

Faridabad Police arrested 13 cyber criminals and recovered over 21 lakh rupees in cyber fraud cases during June 2026

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने ₹21,08,347 की रकम भी बरामद की है।

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में 6 जून से 12 जून 2026 के बीच साइबर थाना एनआईटी और साइबर थाना सेंट्रल की टीमों ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। पुलिस ने इन मामलों में शामिल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आयुष मल्होत्रा, आकाश रावत, दीपक, हर्ष कुमार, गौरव गर्ग, बलदेव भाई बाबू भाई ब्रह्मभट्ट, विकेश कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश, अनिकेत, अमन राणा, भूपिंद्र सिंह और अर्जन सिंह शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इसी अवधि में साइबर थानों की टीमों ने 700 शिकायतों का निस्तारण किया और साइबर ठगी से जुड़ी ₹8,92,727 की राशि विभिन्न खातों में फ्रीज करवाई।

फरीदाबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें। किसी भी व्यक्ति के साथ बैंक खाते की गोपनीय जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी साझा न करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और लालच में आकर किसी संदिग्ध निवेश योजना में पैसा न लगाएं।

यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे या साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराए।