November 13, 2026

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने देसी कट्टे के साथ शातिर आरोपी को दबोचा, भेजा जेल

Faridabad/Alive News: शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाहरुख निवासी आजाद नगर, सेक्टर-24 फरीदाबाद के रूप में हुई है।

​पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि आजाद नगर निवासी शाहरुख अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और आरोपी को गोच्छी, फरीदाबाद के पास से काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना मुजेसर में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।​

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शाहरुख यह देसी कट्टा आजाद नगर से अपने किसी दोस्त से 3,000 रुपये में खरीदकर लाया था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पूर्व में भी चोरी का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।