October 28, 2026

Faridabad: वाहन चोरों को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा

वाहन चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच एनआइटी ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साहिल को सेक्टर-4 एरिया से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि गिरफ्तार आरोपियो में अभिमन्यु उर्फ मन्नू और साहिल उर्फ ध्रुव का नाम शामिल है। दोनों आरोपी सेक्टर-4 के रहने वाला है। साहिल को सेक्टर-4 एरिया से गिरफ्तार किया है।

आरोपी अभिमन्यु उर्फ मन्नू अपराध शाखा में पेश हुआ है। मोटर साइकिल सेक्टर-8 एरिया से चोरी की गई थी। आरोपियो ने मोटरसाइकिल प्रेमसागर को 5000 रूपए में बेची थी। जिसको पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।