November 22, 2026

फरीदाबाद में 26 नवंबर को निकलेगा संविधान रक्षा मार्च, कांग्रेस ने तैयारियों को लेकर की बैठक

Faridabad Congress leaders during a meeting to prepare for the Constitution Protection March.

Faridabad/Alive News: 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर फरीदाबाद में संविधान रक्षा मार्च निकाला जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की। बैठक में हरियाणा विचार विभाग के अध्यक्ष विनोद कौशिक भी मौजूद रहे।

बैठक में नेताओं ने संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। सभी ने मार्च को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।