October 29, 2026

एफ.एम.एस. के छात्रों ने पढ़ा स्वच्छता का पाठ

Faridabad/Alive News : एफ.एम.एस. स्कूल प्राइमरी विंग में ’’स्वच्छता ही सेवा’’ पर एक सेमिनार का आयोजन किया, जिससे एफ.एम.एस. के छात्रों को पूरे देश में होने वाले स्वच्छता अभियान से अवगत कराया जा सके ताकि वे भी इस महान कार्य में योगदान दे सकें।

विद्यार्थियों को इस संदर्भ में वीडियो दिखाए गए जिन्हें बाद में शिक्षकों द्वारा भी विस्तार से समझाया गया। छात्रों ने भी इस गतिविधि में सक्रिय रुप से भाग लिया और अपने चारों ओर  स्वच्छता रखने की शपथ ली।