July 17, 2026

जेईई मैन में एफ.एम.एस. के छात्रों की शानदार सफलता

Faridabad/Alive News : सेक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल के बारहवी कक्षा के छात्रों की कड़ी मेहनत रंग लाई। स्कूल के छात्र आलोक सिंह, तेजस्व सिंह और अनुराग ने जेईई मैन में शानदार सफलता प्राप्त की।

इस शानदार परिणाम से बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नही था। इस अवसर पर एफ.एम.एस. के निदेशक प्रधानाचार्य उमंग मलिक और शैक्षणिक निदेशिका शशि बाला ने छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनांए दी। छात्रों ने इस सफलता के लिए अपने स्कूल, अपने अध्यापकों व अपने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।