Faridabad/Alive News: जिला खाद्य अधिकारी की टीम ने सेक्टर-16 ब्लिंकिट की दुकान से एक्सपायर सामान पकड़ा है। इसमें आधे से ज्यादा सामान एक्सपायर मिला। जूस और नारियल पानी भी गड़बड़ी मिली है। लोगों ने एक्सपायर सामान की लिखित रूप में शिकायत जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को दी थी। डीएफओ ने ब्लिंकिट स्टोर पर पहुंच कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
सेक्टर 78 निवासी रोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने चार दिन पहले एक रियल जूस और नारियल पानी ब्लिंकिट से स्टोर से मंगवाया था जिसकी डेट एक्सपायर थी। बाद में उन्होंने इसकी शिकायत ब्लिंकिट स्टोर पर की तो बदले में दूसरा जूस दिया गया और वो भी खराब था। जब उन्होंने स्टोर संचालक से की तो वह बदतमीजी पर उतर आये। सुनवाई न होने पर इसकी शिकायत लिखित रूप में डीएफओ को दी गई।
डीएफओ ने जांच करते हुए काफी एक्सपायरी सामान दुकान से बाहर निकला है और जब्त किया है।
लोगों का कहना है की फूड सप्लाई डिपार्टमेंट वाले को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। इस मामले में कोई सेटिंग नहीं होनी चाहिए।

