May 3, 2024

केंद्रीय बजट से बंधी गृहणियों की उम्मीदें, पढ़िए खबर में

Faridabad/Alive News: एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा केंद्रीय बजट 2023 पेश करने जा रही है। इस बजट को लेकर गृहणियों को काफी उम्मीदें हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई से किचन का बजट बिगड़े से महिला काफी चिंतित हैं। इस साल लगातार दाल, चीनी, चावल, गेहूं, फल, दूध, सब्जी, तेल, गैस सिलेंडर व अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से गृहणियों का घर चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में गृहणी इस बजट से उम्मीद लगाए हुए है कि इस बार बजट में खाद्य पदार्थो के दाम कम हो और पेट्रोल डीजल, गैस के दाम कम हो। जिससे उनकी रसोई बिगड़ा हुआ बजट सुधार जाए।

दरअसल, इस समय मंहगाई गृहणियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। फल, सब्जी, दूध, खाद्य पदार्थ से लेकर घरेलू गैस महंगी है। घर का बजट पहले से ही असंतुलित है। ऐसे में आने वाला बजट ऐसा हो जिससे किचन का बजट न बिगड़े। इसके अलावा पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के कारण घरेलू चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। आगामी बजट में इस पर लगाम लगाने की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे किचन का बजट भी नियंत्रण में रहे और जायका बरकरार रहे।

क्या कहना है गृहणियों का
आने वाले बजट में सरकार को महिलाओं के किचन के बजट पर ध्यान जरूर देना चाहिए। महंगाई के कारण घर चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार को महंगाई पर लगाम लगाने चाहिए।
-सोना, गृहणी।

मौजूदा समय में महंगाई बहुत बढ़ गई है, रसोई की सभी चीजें महंगी होने के कारण गुजारा करना  मुश्किल हो रहा है। इस बजट में घरेलू वस्तुओं में राहत मिलनी चाहिए, गैस, राशन, सब्जियां और तेल बहुत महंगा हो गया है। सभी सस्ते होने चाहिए।
-कुसुम, गृहणी।

बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सामान्य तौर पर घर में प्रयोग होने वाली वस्तुओं को सस्ता करने की बात होनी चाहिए। क्योंकि इसकी सभी वर्ग को जरूरत है।
बीना, गृहणी।

घर का बजट किचन पर आधारित होता है, इसलिए मंहगाई पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है। सब्जियों और किराना सामानों के बढ़ते दामों पर भी नियंत्रण के साथ-साथ रसोई गैस के मूल्य में भी सरकार को कटौती करनी चाहिए।
-सोनिया, गृहणी।