May 18, 2024

यूपी में आज हो सकता है नए कैबिनेट का विस्तार, छह से सात मंत्री ले सकते है शपत

Lucknow/Alive News : पंजाब के मुख़्यमंत्री के बाद अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज शाम को नए कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे है। मिली जानकारी जानकारी के अनुसार छह से सात मंत्री शपथ ले सकते हैं।

दरअसल, चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है। यह लंबे समय से प्रतीक्षित था। बता दें, कि आठ जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी को खास तवज्जो दी गई थी। मोदी के कैबिनेट में यूपी का मजबूत प्रतिनिधित्व है। यह पहली बार है जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से रिकॉर्ड 15 मंत्री बनाए गए हैं।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी के मंत्रिमंडल में भी पूरा ध्यान जातीय गणित को ध्यान में रखकर किया जाएगा। भाजपा यूपी चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है। पार्टी ने बूथों को मजबूत करने का अभियान शुरू कर दिया है। वहीं चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी यूपी में तीन दिन प्रवास किया और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि 2022 के चुनाव में भाजपा यूपी में 350 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। वहीं सपा ने 400 विधानसभा सीटें जीतने की बात कही है। वहीं अब देखना ये है कि यूपी में विधान सभा चुनाव में जनता अपना वोट किस पार्टी को देकर विजयी बनाएगी।