February 24, 2025

सभी अपने जीवन में प्रति वर्ष एक पौधा अवश्य लगाए : उपायुक्त

Faridabad/Alive News : जिला उपायुक्त जितेंद्र ने नारायण गौशाला में पौधा रोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और नारायण गौशाला के कार्यों की सरहाना की। जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि आश्रम हरियाली से परिपूर्ण है। लोगों को अपने जीवन में प्रति वर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इसके साथ हम अपने जन्मदिन और विभिन्न वर्षगांठ पर भी पौधे लगाएं और उन्हें कम से कम तीन साल तक पालें। उन्होंने कहा कि हमारे देश की आबादी करीब 135 करोड़ है। इस प्रकार हम हर साल बड़े आराम से इतने पौधे तो लगा ही सकते हैं। वहीं जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव को पौधा आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।

गुरुजी ने कहा कि उपायुक्त जितेंद्र यादव धार्मिक सामाजिक व्यक्तित्व के धनी और व्यवहारिक कुशल व्यक्ति हैं। वह लोगों के सामाजिक स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रयासरत हैं।