May 5, 2024

ओबीसी मोर्चा से जुडने वाला हर कार्यकर्ता पार्टी के परिवार का सदस्य : हरेन्द्र भडाना

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की विभिन्न विधानसभाओ में बैठको का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रभारी ऊषा प्रियदर्शनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर लोगों व युवाओ को भाजपा ओबीसी मोर्चा के बारे में अवगत करा रही है एवं भाजपा से जुडऩे के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है। रविवार को फरीदाबाद शहरी, बढख़ल व एनआईटी में विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठको की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी बहन ऊषा प्रियदर्शनी ने शिरकत की।

इन बैठकों में बहन ऊषा प्रियदर्शनी ने सभी जिला प्रभारी ओबीसी मोर्चा, मंडलो में कार्यकर्ताओं से बातचीत की ओर सभी को भाजपा के आगामी चुनावों की रणनीति से अवगत करवाते हुए सभी शक्ति केंद्रों एवं बूथ के आधार पर कार्यकर्ताओ की नियुक्ति की। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सहप्रभारी भाई प्रमोद पहलवान ने पंडित दीनदयाल जी की नीतिओं से कार्यकर्ताओ को अवगत करवाया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हरेन्द्र भडाना ने कहा कि ओबीसी मोर्चा युवाओं के लिए एक नई दिशा है। उन्होंने कहा कि ओबीसी मोर्चा से जुडने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के परिवार का सदस्य है और पार्टी अपने परिवार के सदस्य के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है। उन्होंने लोगों व युवाओं से आव्हान किया कि वह आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करें और भाजपा की जीत का सिलसिला बदस्तूर जारी रखे ताकि देश व प्रदेश में एक सुशासन व ईमानदार सरकार आये और जनता को सुख व समृद्धि मिलें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज बालियान, जिला मीडिया प्रभारी विकास कश्यप, प्रवीण चौधरी, अंकुर यादव एवं मंडलो के सैकडों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।