May 17, 2024

शहर के हर स्कूल को मिलेंगे 4 से 5 कंप्यूटर, मिडिल स्कूल होंगे समाप्त

Chandigarh/Alive News: शिक्षा विभाग शहर के सरकारी स्कूलों में नए कंप्यूटर लगवाने जा रहा है, ताकि छात्रों को डिजिटल शिक्षा की सुविधा मिल सके। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही शहर के सरकारी स्कूलों में नए कंप्यूटर इंस्टॉल कर दिए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग 500 नए सिस्टम के साथ कंप्यूटर खरीद रहा है। साथ ही शहर के मिडिल स्कूलों की व्यवस्था खत्म होने जा रही है।

स्कूल शिक्षा निदेशक हरिंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि सरकारी स्कूलों में लगाने के लिए 500 कंप्यूटर खरीदे जा रहे हैं स्कूलों में शिक्षा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर है इसके ऊपर काम किया जा रहा है लगभग हर स्कूल में 4 से 5 नए कंप्यूटर लगाए जाएंगे इसके साथ ही स्कूलों में लाइब्रेरी को भी डिजिटल लाइज क्या जाएगा।

इसके साथ ही स्कूलों में लाइब्रेरी ओ को भी डिजिटल लाइफ किया जाएगा इसके लिए शहर की 40 लाइब्रेरी पर काम शुरू किया जाएगा जिन्हें पहले चरण में डिजिटल किया जाएगा।

शिक्षा विभाग के मुताबिक शहर के मिडिल स्कूलों की व्यवस्था खत्म करने जा रहे हैं। शहर में हाईस्कूल या सीनियर सेकेंडरी स्कूल ही होंगे। जिससे दसवीं तक के छात्र स्कूलों में पढ़ सके। इससे एक जगह अधिक छात्रों को पढ़ने का मौका मिलेगा। वहीं इसे लागू करने से पहले शिक्षा विभाग तय करेगा कि स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था क्या है। छात्र शिक्षक अनुपात के आधार पर यह फैसला लिया जाएगा।