July 2, 2024

जब से मैंने कुर्सी संभाली,तब से कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है: नायब सिंह सैनी

Gohana/Alive News: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जब से मैंने सीएम की कुर्सी संभाली है, तब से कांग्रेसियों के पेट में दर्द हो रहा है।कांग्रेसी राज्यपाल से मिलने का ड्रामा कर रहे हैं। हमारे पास पूर्व बहुमत है, सरकार नहीं टूटेगी। मुख्यमंत्री कल गोहाना की अनाज मंडी में संत कबीर दास की जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री अधिकारियों को समाधान शिविरों में प्राथमिकता से लोगों की समस्याएं हल करने को कहा।

उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश का कोई भी व्यक्ति परेशान हुआ तो मैं अधिकारियों के चक्कर कटवा दूंगा। उन्होंने लोगों की मांग पर गोहाना को जिला बनाने के संकेत दिया संत कबीर कुटीर के दरवाजे हर व्यक्ति के लिए 24 घंटे खुले हैं। जिनकी अधिकारी नहीं सुने, वे आकर मुझे बताएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से उन्होंने कुर्सी संभाली है तब से कांग्रेसियों के पेट में मरोड़ उठ रही है। कांग्रेसी राज्यपाल से मिलने का ड्रामा कर रहे हैं। हमारे पास पूर्ण बहुमत है, सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
गरीबों को लगातार बढ़ने के लिए योजनाएं बनाई गईं।

आज भी कुछ लोगों द्वारा महापुरुषों के नाम पर राजनीति की जा रही है। कांग्रेस ने संविधान बदलने का दुष्प्रचार किया। संविधान किताब मात्र नहीं बल्कि भारत की आत्मा है। यह बदल दिया तो देश नहीं बचेगा।