May 2, 2024

हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध लेखन और व्याकरण क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Faridabad/Alive News : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रास, गाइडस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड द्वारा संयुक्त रूप से हिन्दी पखवाड़े के अन्तर्गत प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में मातृभाषा हिन्दी भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए हिन्दी पखवाड़े के उपलक्ष्य में निबंध लेखन और व्याकरण क्विज प्रतियोगिता का आयोजित किया गया।

प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि उल्लेखनीय है एक सितंबर से शुरू हुए इस पखवाड़े में अभी तक कविता पाठ, नारा लेखन, अंताक्षरी, चित्र व घटना वर्णन, चित्र देखकर कहानी लिखना, व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन संपन्न किया जा चुका है और स्वरचित कविता लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजन आने वाले दिनों में किया जाएगा।

उन्होंने बच्चों को आज बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान अस्तित्व में आने के साथ साथ राजभाषा नीति भी प्रारंभ हुई। संविधान के अनुच्छेद 343 के अंतर्गत यह स्पष्ट किया गया है कि भारत की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है। संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप देवनागरी लिपि में भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप है। हिंदी के अतिरिक्त अंग्रेजी भाषा का प्रयोग भी सरकारी कार्य में किया जा सकता है।

उन्होंने ने छात्रा प्रियांशी, पल्लवी और तनु को निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर प्राप्त करने पर सम्मानित किया। प्राचार्य ने सुंदर आयोजन और सहयोग करने पर अध्यापिका मनीषा, कविता और शीतु सहित सभी की प्रशंसा की। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने व्याकरण आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं प्रथम पूजा, द्वितीय शीतल और तृतीय अंजली को भी सम्मानित करते हुए अभिनंदन किया।