April 30, 2024

कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन व हरियाणा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Faridabad/Alive News : दो महीने से वेतन व पैंशन का भुगतान न किए जाने से गुस्साए कर्मचारियों ने आज नगर निगम मुख्यालय पर नगर निगम प्रशासन व हरियाणा सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता म्युनिंस्पिल कॉरपोरेशन ईम्पलाईज फेडरेशन फरीदाबाद के प्रधान रमेश जागलान ने की। आज के इस विरोध प्रदर्शन में निगम के स्थाई कर्मचारी व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। यदि आज शाम तक कर्मचारियों व पैंशनरों को दो महीने के वेतन व पेंशन का भुगतान नहीं किया गया तो ये कर्मचारी कल 6 सितंबर को भी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक निगम के तीनों जौनों में प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा।

फेडरेशन के अघ्यक्ष रमेश जागलान ने महासचिव महेंद्र चैटाला व वरिष्ठ उप-प्रधान शाहावीर खान ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नगर निगम प्रशासन पर कर्मचारियों को समय पर वेतन व पेंशन का भुगतान ना करके कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगातार 2 महीने से वेतन व पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सैकडों सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने सेवानिवृत्ति लाभों की