September 26, 2026

क्रिकेट खेल में भाग लेने वाले कर्मचारियों का 3 जनवरी को होगा चयन: उपायुक्त

Faridabad/Alive News: हरियाणा राज्य की ओर से क्रिकेट खेल में भाग लेने वाले कर्मचारी के चयन के लिए ट्रायल 3 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एंव क्रीडा बोर्ड द्वारा अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 02 फरवरी 2023 से 09 फरवरी 2023 तक मोहाली पंजाब में करवाया जाना है।

इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया है कि उक्त प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य की ओर से क्रिकेट खेल में भाग लेने वाले कर्मचारी के चयन के लिए ट्रायल आगामी 03 जनवरी 2023 को पंचकूला में रखे गये है। सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित हिदायते वेबसाइट http://dopt.gov.in पर उपलब्ध है।