May 2, 2024

मांगों को लेकर कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष

Faridabad/Alive News 

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के द्वारा हरियाणा सरकार को दी गई 22 सूत्रीय मांगों पर सहमति न बनने के कारण आज भी प्रदेश की नगर परिषद, नगरपालिका, व निगम तथा की बोर्डों की सभी 76 पालिकाओं में प्रदेश की सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया, दूसरी ओर नगर निगम का समस्त कर्मचारी संयुक्त रूप सेे अपने वेतन की मांग को लेकर आन्दोलनरत है, इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान जयपाल हंस ने की तथा मंच का संचालन नंद ढकोलिया ने किया।जिला प्रधान जयपाल हंस व राज्य सचिव सुनील कुमार चिन्डालिया ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो चुनाव के दौरान प्रदेश की सरकार ने वायदे किए थे, उन पर वो खरा नहीं उतर सकी, बल्कि प्रदेश की सरकार इसके विपरीत कार्य करने पर अमादा है।

उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत के लिए न्यौता तो भेज देती है, मगर जो कर्मचारियों की जायज मांगे है, उन्हें मानने को तैयार नहीं है। इसलिए प्रदेश का कर्मचारी लामबंद होकर आर-पार की लड़ाई लडऩे को तैयार है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर बालगुहेर ने कहा कि जब-जब राज्य स्तरीय आन्दोलन पूर्णतय पूरा किया जाएगा साथ ही उन्होंने निगमायुक्त को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो अधिकारी अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे सकता उस अधिकारी को कही ओर बदली करा लेनी चाहिए। आज निगम का समस्त कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर त्राहि-त्राहि कर रहा है, मगर निगम कमिश्नर के कानों पर जूं नहीं चल रही।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने दो दिन के अंदर-अंदर वेतन का प्रबंध नहीं किया तो निगम का समस्त कर्मचारी संयुक्त रूप से हड़ताल पर चला जाएगा। जिसका जिम्मेदार स्वयं निगमायुक्त होगें। कर्मचारियों को अन्य के अलावा रमेश जागलान, गुरचरण खाण्डिया, सोमपाल झिझोटिया, दशरथ, नरेश, टेकचंद सौरोत, सुदेश कुमार, जगदीश, अनिल, रगबीर चौटाला, कृष्ण चिन्डालिया, साबिर, दान सिंह, धर्म सिंह मुल्ला, देशराज, विनोद, मुकेश, महेश मंगू, बल्लू, दीपक, राजेश, राजू मढ़ोतिया आदि ने भी सम्बोधित किया।