Chandigarh/Alive News : हरियाणा के सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। यहां से एक बार फिर अभय सिंह चौटाला जीते हैं। उन्होंने 6739 वोटों से जीत दर्ज की। सुबह आठ बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू थी और 16 राउंड पूरे होने के बाद अधिक वोट प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया। कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल को 20857 वोट मिले। गोबिंद कांडा 59189 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। अभय सिंह चौटाला को 65798 वोट मिले।
मिली जानकारी के अनुसार जीत के बाद लगे ताऊ देवीलाल अमर रहे के नारे जैसे ही अभय सिंह चौटाला जीत के बाद बाहर आए, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल अमर रहे, ओमप्रकाश चौटाला जिंदाबाद, अभय सिंह चौटाला जिंदाबाद के नारे लगाए। अभय ने निशाना साधा कि यह चुनाव जेजेपी, बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा है। कांग्रेस की तो मानो जमानत ही जब्त हो गई। जिसके 35 हजार वोट पिछली बार आए थे। इस बार वह सबसे नीचे रही। तीनों के मिलने के बावजूद इनकी मंशा पर पानी लोगों ने फेर दिया। किसानों और मजदूरों को मेरी जीत समर्पित है। सीएम मनोहर लाल को इस्तीफा देना चाहिए।
अभय चौटाला ने जीत किसानों और मजदूरों को समर्पित की
ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर अभय सिंह चौटाला जीत गए हैं। उन्होंने 6739 वोटों से कांग्रेस और दूसरी पार्टियों को शिकस्त दी। सुबह आठ बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू थी और 16 राउंड पूरे होने के बाद परिणाम घोषित किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी पवन बेनीवाल को सिर्फ 20857 वोट मिले। भाजपा-जजपा के प्रत्याशी गोबिंद कांडा 59189 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। अभय सिंह चौटाला को 65798 वोट मिले। अभय ने अपनी जीत का श्रेय किसानों और मजदूरों को दिया। अभय चौटाला को 6708 वोट ईवीएम और 31 पोस्टल वोट मिले।

