March 9, 2026

बिजली कर्मचारियों ने अमित कुमार को चुना प्रधान

Faridabad/Alive News: बिजली कर्मचारियों की हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन के चुनावों की श्रृंखला में शुक्रवार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम बल्लभगढ़ डिविजिन की सब डिविजिन पाली पर चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद यूनिट बल्लभगढ़ के प्रधान कर्मवीर यादव और यूनिट के सचिव मदनगोपाल शर्मा के नेतृत्व में चुनाव हुआ।

आगामी तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए कर्मचारियों के इस त्रिवार्षिक चुनाव में अमित कुमार प्रधान, यशपाल सिंह उपप्रधान, रोहित कुमार सचिव, ललित जांगड़ा सहसचिव, ललित कुमार कैशियरमहेश संगठनकर्ता नम्बर एक नियुक्त हुए।

इसी प्रकार बलविन्दर संगठनकर्ता नम्बर दो, मोहम्मद सरीफ संगठनकर्ता नम्बर तीन, धर्मवीर सिंह नम्बर नियुक्त हुए। इस दौरान धीरसिंह, सुरेन्दर, राजबीर, सुधीर, सुभाष, वीरेंदर, बाबूराम, भँवर सिंह, भगत, पवन, राजेश, तुहिराम, सुनील, यादराम सहित बिजली कर्मचारी मौजूद रहे ।