March 10, 2026

फरीदाबाद में 22 जुलाई को बिजली शिकायत निवारण न्यायाधिकरण व लोक अदालत का आयोजन

Faridabad/Alive News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के फरीदाबाद सर्कल (सेक्टर-23) में 22 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण (सीसीजीआरएफ) एवं लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेन्दर सिंह ढुल, अधीक्षक अभियंता परिचालन मंडल, बिजली विभाग, सेक्टर-23, फरीदाबाद करेंगे।

इस लोक अदालत में गलत बिलिंग/रीडिंग, कनेक्शन, मीटर और वोल्टेज से जुड़ी सभी शिकायतें सुनी जाएंगी। केवल उन्हीं मामलों पर सुनवाई होगी जिन पर पहले से कोई कोर्ट केस नहीं चल रहा हो। उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत का पूरा विवरण सत्यापित फॉर्म के साथ जमा कराना होगा, ताकि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके।