March 10, 2026

बिजली विभाग जेई के बेटे का केएमपी पर हुआ भीषण एक्सीडेंट

Palwal/Alive News: बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) राम कुमार के बेटे का भीषण एक्सीडेंट सोनीपत से वापस आते समय केएमपी के पास मिडकौला गांव के मोड़ पर ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें उनका बेटा भगत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जेई राम कुमार ने बताया कि वह एक कंपनी में मार्केटिंग काम करता है और उसी के काम से सोनीपत गया था। सोमवार की शाम करीब 7 बजे केएमपी से बल्लभगढ़ आते समय मिडकौला टोल के पास एक ट्रक के ट्राले ने उसकी एक्सयूवी महिंद्रा कार को टक्कर मार दी और टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। पीछे से आ रहे कार चालकों ने उसे आनन फानन में अजरौंदा चौक के एसएसबी अस्पताल में भर्ती कराया। जब भगत सिंह की हालत एसएसबी अस्पताल में बिगड़ने लगी तो उसे सेक्टर 8 के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसके पिता ने बताया की उसके बेटे के हालात सामान्य है।

पलवल के धतीर चौकी इंचार्ज घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है। ताकी आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया जा सके।