June 6, 2026

इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें जल्द सड़कों पर, दो प्रमुख रूट तय

Noida/Alive News: शहरवासियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। नोएडा में आठ नई इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें पहुंच चुकी हैं, जिन्हें जल्द ही सड़कों पर उतारा जाएगा। इन बसों का रूट बोटेनिकल गार्डन से परी चौक और बोटेनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट (एक मूर्ति) तक तय किया है। इनका संचालन यूपी रोडवेज द्वारा किया जाएगा।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, पहला रूट पहला रूट बोटेनिकल गार्डन से परिचौक तक होगा, जो एक्सप्रेसवे के जरिए जोड़ा जाएगा।। वहीं दूसरा रूट बोटेनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति तक प्रस्तावित है। इन दोनों रूटों के शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर ऑफिस जाने वाले लोगों का समय बचेगा और ट्रैफिक का दबाव भी कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है।