March 9, 2026

घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर किया हमला

Chandigarh/Alive News: ईशरवाल निवासी 54 वर्षीय सुनीता और 56 वर्षीय उसका पति दलबीर तोशाम रोड पर खेतों में बने मकान के अंदर सो रहे थे। वीरवार देर रात को दलबीर के सगे भाई धर्मबीर के पौते रवींद्र व रमन ने घर के अंदर घुसकर दोनों पर हमला कर दिया

भिवानी के तोशाम क्षेत्र के गांव ईशरवाल में वीरवार रात को खेतों में बने मकान के अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति पर परिवार के ही लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए तोशाम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया वहीं उसके पति को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।

गांव ईशरवाल निवासी 54 वर्षीय सुनीता और 56 वर्षीय उसका पति दलबीर तोशाम रोड पर खेतों में बने मकान के अंदर सो रहे थे। वीरवार देर रात को दलबीर के सगे भाई धर्मबीर के पौते रवींद्र व रमन ने घर के अंदर घुसकर दोनों पर हमला कर दिया। उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई। सुनीता को तोशाम अस्पताल लाने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वहीं उसके पति दलबीर का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। तोशाम पुलिस पीट-पीट कर महिला की हत्या मामले की जांच में जुटी है।