March 7, 2026

एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5:‘सैयारा’ को दे रही कड़ी टक्कर, पांचवें दिन कमाई ने सबको किया हैरान!

Entertainment/Alive News: दीवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और ‘थामा’ फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। अभिनेता हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपनी प्यारी लव स्टोरी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। रिलीज के पांचवें दिन फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। इस तरह अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 38.24 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म की शुरुआत से ही प्रदर्शन अच्छा रहा है और अब यह अपने 30 करोड़ रुपये के बजट से ज्यादा कमा चुकी है। उम्मीद है कि रविवार को भी फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी होगी और जल्द ही यह 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन रिपोर्ट:
पहला दिन: 10.10 करोड़ रुपये, दूसरा दिन: 8.88 करोड़ रुपये, तीसरा दिन: 7.10 करोड़ रुपये, चौथा दिन: 6.41 करोड़ रुपये, पांचवां दिन: 5.75 करोड़ रुपये और कुल कमाई अभी तक 38.24 करोड़ रुपये रही है।

फिल्म के निर्देशक अंशुल गर्ग की यह लव स्टोरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और ‘सैयारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही है।