March 13, 2026

आठ साल के किशोर को कार की टक्कर ने दस फ़ीट हवा में उछाला

Mumbai/Alive News : धाकरान चौराहे पर रविवार को हादसे का लाइव सीन देख राहगीरो के कदम ठिठक गए। मंटोला के टीला नंदराम निवासी किशोर नाई की मंडी से पैदल जा रहा था। धाकरान चौराहे पर उसे कलक्ट्रेट की ओर से आती तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार किशोर आठ से दस फीट हवा मे उछलकर कार के बोनट पर आ गिरा। चालक द्वारा कार भगाने के कारण वह बोनट पर लटका काफी दूर तक चला गया। उसे मौत के मुंह मे जाता देख लोगो के होश उड़ गए। उन्होने चालक को जैसे-तैसे रोका।

लोगो ने उधर से गुजरती शाहगंज थाने की पुलिस से किशोर को अपनी गाड़ी मे एसएन पहुंचाने को कहा। इमरजेसी मे स्ट्रेचर पर लिटाते ही किशोर उठकर खड़ा हो गया। उसका कहना था कि पैर मे हल्की सी चोट है, वह भर्ती नही होना चाहता। इसके बाद वहा से घर जाने की कहकर भाग गया। कार चालक का कहना था कि वहगमी मे जा रहा था।