June 6, 2026

डायनेस्टी स्कूल का सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट, सनत सिंह के 98.2% अंक

Faridabad/Alive News: सेक्टर-28 स्थित डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल, का सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत एवं अत्यंत उत्कृष्ट रहा। सनत सिंह ने 98.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, मानव पांडे ने 97.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, रसमीत कौर ने 96.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया हैं। इसी के साथ काव्या और कार्तिक शर्मा ने 96.2% श्रेया अग्रवाल और कीया खण्डूजा ने 95.4% तथा देवोसांगिक राॅय ने और प्रेम अग्रवाल ने 95.2% तथा देविका चैबे ने 95 %  अंक प्राप्त प्राप्त किए। विषयवार छात्रों ने गणित में 100 अंक, संस्कृत  में 100 अंक, हिंदी में 100 अंक, सामाजिक विज्ञान में 100 अंक, पेंटिंग में 100 अंक, अंग्रेजी में 98 अंक, आई.टी. में 98 अंक और विज्ञान में 96 अंक प्राप्त किए।

स्कूल के प्रधानाचार्य नितिन वर्मा ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रों, अभिभावकों तथा अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने इसका श्रेय छात्रों तथा अध्यापकों के सतत परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल छात्रों के समग्र विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहता है, इसलिए विद्यालय के छात्र बोर्ड परीक्षा परिणाम के साथ-साथ अन्य क्रियाकलापों में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अनेक उपलब्धियों को प्राप्त करते हैं।